फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thousands head bowed in prostration to God, sought devotions

खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी दुआएं

Thu, 07 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 07 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thousands head bowed in prostration to God, sought devotions
नमाज के बाद ईद की बधाई देते बच्चे।
 ईद-उल-फितर गुरुवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। अल्लाह की रजा के लिए नमाज अदा की। हिंदू भाईयों ने ईदगाह और घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही ईद की खुशियां फिजाओं में महकती रही। इसके चलते शहर और देहात का इलाका आवाजाही से गुलजार रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इस्लामिक महीना शाबान की एक तारीख थी। फजिर की नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हल-चल शुरू हो गई। ईद की नमाज के लिए हर कोई तैयारियों में जुट गया। नए कपड़े पहन कर बच्चे, युवा और बुर्जु तैयार हुए। इत्र और टोपी लगाएं इसके बाद ईदगाह की तरफ कदम बढ़ गए। सुबह सात बजे से नमाज शुरू होने तक सिलसिला जारी रहा। मौलाना ने कहा कि रमजान के महीने जैसी जिंदगी गुजारने की कोशिश करे। दूसरों के दुख का ख्याल रखें। कही ऐसा न हो कि ईद की खुशियों से दूसरा महरूम रह जाए।
विज्ञापन


ईद पर इस बार मौसम मेहरबान रहा। नतीजन सुबह छह बजे से ही लोग मस्जिद अथवा ईदगाहों की ओर निकल पड़े।  शहर के जामा मस्जिद, अंजुमन मस्जिद, नूरानी मस्जिद, मस्जिद हनीफिया रहमतगंज, जामा मस्जिद , मदरसा दारुल उलूम दरिया खां, खैर साहब मस्जिद, पुरानीके अलावा ईदगाह महरीखावां, मस्जिद निसार साहब पक्के, आगा खां दरिया खां, करबला मस्जिद अस्पताल चौराहा,गौसिया मस्जिद पठान टोला, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती समेत तमाम ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।  डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपाशंकर सिंह के अलावा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नमाज के वक्त जायजा लेते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed