Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pickup Carrying Devotees Overturns on Embankment 10 Injured

बस्ती: दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप तटबंध पर पलटी, 10 घायल; चार जिला अस्पताल रेफर

Tue, 24 Nov 2026 02:19 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 24 Nov 2026 02:19 PM IST
सार

पिकअप सड़क पर पलटने की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी कलवारी पहुंचाया। चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चार घायलाें की गंभीर हालत काे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जहां इनका उपचार जारी है। शेष छह घायलों को सीएचसी से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Pickup Carrying Devotees Overturns on Embankment 10 Injured
पिकअप पलटने से 10 घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा रामनिहाल दास कुटी उमरिया में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप सोमवार को सेमरा मुस्तहकम गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित बाबा रामनिहाल दास कुटी उमरिया में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव के निकट तटबंध पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गंगापुर निवासी नेहा पुत्री मिट्ठू, ज्योति (19) पुत्री रवि, अभिनेश (12) पुत्र रामलखन, रीमा (14) पुत्री भोला, इंद्रावती (45) पत्नी मधुबन, कुसुमा (45) पत्नी पृथ्वीनाथ, अनीशा (16) पुत्री मंगरू, संदीप (7) पुत्र धर्मराज, रामलखन (50) पुत्र रामेश्वर और स्नेहा (14) पुत्री सुरेश घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कलवारी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में नेहा, रीमा, अनीशा और स्नेहा की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि शेष छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।  

थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया की घायलों को इलाज के लिए मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कलवारी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed