{"_id":"6716d3180ad0001a5001d0e4","slug":"thieves-searched-the-house-and-shop-in-the-same-night-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126004-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक ही रात घर और दुकान को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक ही रात घर और दुकान को चोरों ने खंगाला
Tue, 22 Oct 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के रेहार जंगल गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो जगह चोरी की घटना सामने आई है। रेहार जंगल गांव के ट्यूबवेल ऑपरेटर के घर में छत की सीढ़ी के रास्ते चोर अंदर घुस गए। कमरे का फाटक खोलकर अंदर रखी अलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित एक झोला उठा ले गए। सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
नलकूप विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर पद पर कार्यरत रेहार जंगल निवासी राम बहादुर चौधरी ने बताया कि उनकी बड़ी बहू करवा चौथ पर अपने मायके गई थी। उसका कमरा खाली था। रविवार की रात रात भोजन करने के बाद परिजन सोने चले गए। चोर घर के पीछे लगे आम के पेड़ का सहारा लेकर छत पर आए। सीढ़ी के रास्ते घर में नीचे बने कमरे में घुस गए। यहां कमरे में रखी लोहे की आलमारी के हैंडल में चाभी टंगी थी। जिसकी मदद से अलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, सुई धागा, दो अंगूठी, चांदी का छह जोड़ी पाजेब, पांच जोड़ी पायल, चांदी के सिक्के व 40 हजार नगदी उठा ले गए।
सोमवार की सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। दूसरी घटना फैसल निवासी राजा मैदान के साथ हुई। उसके अंडे की दुकान का ताला तोड़कर एक गैस सिलिंडर तथा सात पेटी अंडा चोर उठा ले गए। पुलिस जांच कर रही है।