फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be separate entry and exit doors in the strong room premises.

Basti News: स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश और निकास का द्वार अलग-अलग होगा

Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
There will be separate entry and exit doors in the strong room premises.
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों से संबंधित विविध कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने उप निदेशक (निर्माण मंडी समिति) को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम से संबंधित सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिया जाए। अधिकारी-कर्मचारियों के गाड़ी की पार्किंग, पोलिंग पार्टी बस, स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश और निकास का द्वार अलग-अलग होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्मिकों के ट्रेनिंग सेंटर की समीक्षा करते हुए कहा कि किसान डिग्री काॅलेज में चिह्नित 22 कमरों के रंगाई का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 अप्रैल को स्ट्रांग रूम मंडी समिति और ट्रेनिंग सेंटर किसान डिग्री काॅलेज का निरीक्षण किया जाएगा। ईवीएम की संख्या की जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. राजमंगल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम को कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे। परियोजना निदेशक/ नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट को निर्देश दिए कि पोस्टल बैलेट मतदान से संबंधित समस्त कार्य समय से पूर्ण कराएं। इसके अलावा सभी बूथों का स्थलीय निरीक्षण फिर से किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि बिना छूट वाले लोग यदि शस्त्र नहीं जमा किए है तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed