फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wall and tin shed collapsed onto tractors and machinery.

Basti News: ट्रैक्टर और मशीनों पर भरभराकर गिरी दीवार और टीनशेड

Sat, 26 Sep 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wall and tin shed collapsed onto tractors and machinery.
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में शुक्रवार सुबह तेज हवा और बारिश के दौरान टीनशेड समेत दीवार भरभराकर गिर गई। इसके नीचे खड़ा ट्रैक्टर, धनकुट्टी मशीन, मोटरसाइकिल, चारपाई समेत अन्य सामान दब गया। हादसे में मशीन और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। महादेवा गांव में पैकोलिया-संसारीपुर मार्ग के किनारे टावर के पास रामचंद्र ने टीनशेड बना रखा था। इसमें कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य सामान रखा जाता था। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश के दौरान अचानक दीवार गिरने लगी। उस समय रामचंद्र टीनशेड के अंदर मौजूद थे। दीवार गिरते देख वह किसी तरह बाहर निकल आए। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed