फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain disrupts normal life; crops flattened in the fields.

Basti News: बारिश से जनजीवन बेहाल, खेतों में फसलें धराशायी

Sat, 26 Sep 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rain disrupts normal life; crops flattened in the fields.
बारिश के चलते बहादुरपुर क्षेत्र में गन्ना फसल गिरी संवाद
बस्ती। जिले में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक रुक-रुककर जारी रही। तीन दिनों में करीब 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश और तेज हवा से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन प्रभावित रहा। निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हुए तो बिजली के खंभे और तार टूटने से आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का अहसास हुआ। पंखे बंद कर लोग घरों में बैठे रहे। मौसम में आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर की तुर्कहिया, महरीखांवा, आवास विकास और मिश्रौलिया समेत कई कॉलोनियों में पानी भर गया। गनेशपुर मार्ग, दुबौला, कप्तानगंज, गोटवा सर्विस रोड और मूड़घाट सर्विस रोड पर पानी और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी हुई। कई निचले इलाकों में लोग घरों से निकलने से बचते रहे।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। गांधीनगर फीडर की आपूर्ति सुबह पांच से 11 बजे तक ठप रही। भानपुर कस्बे में दो स्थानों पर पेड़ गिरने से छह बिजली के खंभे और तार टूट गए। असनहरा फीडर के तहत कई जगह पेड़ और डालियां तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के कारण भी परेशानी हुई। बिजली न होने से घरों में टुल्लू पंप नहीं चल सके। लोगों को पानी भरने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से भी दिक्कत हुई। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।
नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश : एडीएम ज्ञानचंद्र ने बताया कि बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान के आकलन के लिए सभी एसडीएम को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। मकान, फसल, जनहानि या पशुहानि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार आपदा राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

फसल गिरने से किसानों की बढ़ी चिंता : महराजगंज। क्षेत्र में 36 घंटे से जारी बारिश और करीब 24 घंटे से चल रही तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खखादेवरी, ठुठवा, पेड़ारी, मदही और गंगापुर के आसपास खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed