फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be another investigation into prescribing external medicines in CHCs

Basti News: सीएचसी में बाहरी दवा लिखने की फिर होगी जांच

Sat, 18 Apr 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
There will be another investigation into prescribing external medicines in CHCs
बस्ती। वर्तमान में सीएचसी कुदरहा सुर्खियों में है। पहले बाहर की दवा लिखे जाने पर स्टाफ नर्स पर लटकी कार्रवाई की तलवार अभी तक शांत नहीं हो पाई थी कि प्रसव के दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग होने का मामला सामने आ गया है। अब, बाहर की दवा लिखने के मामले में फिर से जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक माह पहले सीडीओ सार्थक अग्रवाल सीएचसी कुदरहा औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां एक मरीज के हाथ से पर्ची लेकर देखने लगे। पता चला कि यह दवा बाहर की लिखी गई है। पूछताछ में महिला मरीज ने बताया कि अंदर बैठे व्यक्ति ने यह पर्ची थमाई है। सीडीओ को पूछताछ में पता चला कि सेटिंग की दवा खपाने के लिए खेल किया जा रहा था, जबकि वह दवाएं अंदर थीं।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई थी और सीएमओ को संबंधित स्टाफ नर्स की संविदा समाप्त कर रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि, एक माह बीत गए अभी तक कर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई। अब जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में फिर मुद्दा उठा। इस पर सीएमओ से कार्रवाई की जानकारी मांगी गई। बाद में जिलास्तरीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसमें डॉ. एके चौधरी, पीडी डीआरडीए समेत एक अन्य अधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed