फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There was a dispute in the exhibition over tickets

Basti News: टिकट के लिए प्रदर्शनी में हुआ था विवाद, चाकू से घायल संचालक लखनऊ रेफर

Wed, 19 Jun 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute in the exhibition over tickets
सक्सेरिया इंटर कॉलेज के परिसर में चल रही प्रदर्शनी में विवाद का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपीएन व सक्सेरिया इंटर कॉलेज परिसर में चल रही प्रदर्शनी के संचालक पर चाकू मारने की घटना के पीछे बिना टिकट प्रदर्शनी के अंदर जाने का विवाद बताया जा रहा है। कानपुर के रहने वाले संचालक के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर दो नामजद व कुछ अज्ञात पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। घायल संचालक की हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 15 जून से शहर के एपीएन व सक्सेरिया इंटर काॅलेज परिसर में विकास प्रदर्शनी चल रही है। इसमें विभिन्न प्रकार के झूले, दुकानें आदि सजी हुई हैं। बकरीद होने की वजह से सोमवार को काफी भीड़भाड़ थी। रात करीब 9:30 बजे बिना टिकट के प्रदर्शनी में प्रवेश करने के लिए कुछ लोग विवाद करने लगे। जानकारी होने पर प्रदर्शनी के संचालक राकेश शुक्ला (52) पहुंचे और विवाद कर रहे युवकों से बातचीत करने लगे। तभी मारपीट होने लगी। उसी दौरान एक युवक ने संचालक को चाकू मार दिया। इससे प्रदर्शनी में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आनन-फानन घायल संचालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर देर रात मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल राकेश शुक्ल के भाई रामू शुक्ला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रदर्शनी का टिकट लेने की बात पर विकास त्रिपाठी निवासी अमारी सोनूपार हाल मुकाम बैरिहवा कोतवाली बस्ती महिला बाउंसर से बहस करने लगे। राकेश शुक्ला ने मना किया तो विकास त्रिपाठी ने जान से मारने की नियत से पेट में चाकू मार दिया। उसका सहयोग अरविंद मिश्रा व कुछ अज्ञात युवक भी कर रहे थे। संचालक के सहयोगी सुभाष यादव बीच-बचाव करने गए तो उन्हें भी मारापीटा। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि विकास त्रिपाठी, अरविद मिश्रा व कुछ अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed