फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is traffic jam every minute at the intersections of the city.

Basti News: शहर के चौराहों पर मिनट मिनट पर लग रहा जाम

Thu, 07 Nov 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
There is traffic jam every minute at the intersections of the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। त्योहारी सीजन में शहर की अस्त-व्यस्त यातायात व्यवस्था परेशानी का सबब बन गई है। हालात यह है कि लोगों को शहर के इस छोर से उस छोर तक जाने में काफी समय लग जाता है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा, जब जाम के चलते मारपीट की नौबत न आ रही हो। यातायात पुलिस भी इस दुर्व्यवस्था को ठीक कर पाने में अक्षम साबित हो रही है।
शहर में किसी काम से आप निकल रहे हैं तो आप सांसत में पड़ सकते हैं। इसकी वजह अतिक्रमण और यातायात नियमोें के विपरीत गाड़ियों का संचालन है, जो दूरी दस मिनट में तय होनी चाहिए, उसके लिए आपको कई घंटे गुजारने होंगे।
विज्ञापन

इसका कारण है कि लोग यातायात नियमों को लेकर पूरी तरह से लापरवाह हैं। शाम के समय पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रोडवेज का इलाका हो या फिर रौता चौराहा या गांधीनगर, हर जगह हालत बद से बदतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर की भी हालत बेहद खराब है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि शहर का अधिकतर हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। जिसका जहां मन किया, दुकान लगा ली। कहीं सामान बिक रहा है तो कहीं रिपेयरिंग का काम। बस स्टेशन पर यह दिक्कत कुछ ज्यादा ही है। यहां रोडवेज की बसें सड़क पर खड़ी रहती हैं।
ऑटो वाले भी 24 घंटे जमे रहते हैं। इस व्यवस्था के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। मगर, लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं।

एडवोकेट आशुतोष जायसवाल का कहना है कि लोगों ने विकल्प के अभाव में शहर के मुख्य मार्ग पर पार्किंग जोन बना रखा है। लोग अपने वाहन सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed