फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft by cutting the lock of three houses in Govindapur

Basti News: गोविंदापुर में तीन घरों का ताला काटकर चोरी

Sun, 26 Mar 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Theft by cutting the lock of three houses in Govindapur
सोनहा थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में रवींद्र शुक्ला के घर को चोरों ने खंगाला।
सल्टौआ (बस्ती)। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के गोविंदापुर में शुक्रवार की देर रात चोरों ने तीन घरों का ताला काटकर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की भोर में घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी दयानंद यादव ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गोविंदापुर निवासी कृष्णचंद्र चौधरी शिक्षामित्र हैं। बताया कि शुक्रवार की रात्रि में भोजन करने के बाद कमरे में ताला बंदकर बच्चों के साथ प्रथम तल पर कमरे में सोने चले गए। अन्य परिजन नीचे ही सोए थे। देर रात चोरों ने उनके दरवाजे का ताला काट दिया और कमरे में घुस गए। अंदर रखी आलमारी का लॉकर व बक्सा खोलकर उसमें रखी दो सोने की चेन, एक झुमकी, एक झाला, पांच पायल, एक पाजेब, पांच लॉकेट माला व अन्य जेवरात के साथ पचास हजार नकद चुरा लिया। बगल के एक और कमरे का ताला काटा गया था। उनकी पत्नी भोर करीब चार बजे उठीं तो देखा कि फाटक खुला है और सारा सामान बिखरा है। शोर मचाने पर परिजन एकत्र हुए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बताया कि चोरों ने इसी रात उनके गांव के किसान रविंद्र नाथ शुक्ल के मकान को भी निशाना बनाया। छत के रास्ते अंदर घुसकर चोरों ने फाटक का ताला काट दिया। अंदर रखे तीन बक्से का ताला तोड़कर पांच सोने की अंगूठी, एक सीकड़, सोने की चूड़िया, पायल व 65 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने इसके बाद रवींद्र नाथ के चचेरे भाई अशोक शुक्ल के घर का भी ताला तोड़ दिया। तीन कमरों को खंगाल डाला। आलमारी व बक्से का लॉक तोड़कर 12 चांदी का सिक्का, दो टप्स, हार व पॉयल और 12 हजार रुपये चोरी कर भाग निकले। अशोक शुक्ल ठेकेदार हैं और परिवार संग जिला मुख्यालय पर रहते हैं। घटना की जानकारी पाकर अशोक शुक्ल शनिवार की सुबह गांव पहुंच गए। इसी रात चोरों ने मुड़िला गांव में प्रदीप चौधरी के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन परिजनों के जाग जाने से चार-पांच सौ रुपये लेकर भाग निकले। सोनहा पुलिस ने शिक्षामित्र कृष्ण चंद्र चौधरी व रवींद्र नाथ शुक्ल की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed