फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The wheel of roadways buses stopped

Basti News: थम गया रोडवेज बसों का पहिया... प्रतिदिन 10 लाख के घाटे का अनुमान

Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The wheel of roadways buses stopped
कांवड़ यात्रा के चलते डिपो में खड़ी हो गईं अधिकांश बसें
विज्ञापन

एक दिन पहले लखनऊ, दिल्ली रूट पर भेजी गई बसों के लौटने में दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा के लिए बस्ती रोडवेज डिपो की बसों का पहिया बृहस्पतिवार से थम गया। तीन दिनों तक बसों के संचलन में एक तरह से विराम लग गया है। बस्ती-अयोध्या हाईवे लॉक होने से करीब 50 बसाें के सड़कों पर दौड़ना मुश्किल हो गया है। इससे प्रतिदिन डिपो को दस लाख रुपये घाटा होने का अनुमान है।
लखनऊ, कानपुर, मथुरा, दिल्ली तक जाने वाली बसों का उतरौला, बलरामपुर, गोंडा के रास्ते रूट डायवर्ट होने यात्री बसों में यात्रा करना मुनासीब नहीं समझ रहे हैं। अब वह बस से लंबी दूरी तय करने और अधिक समय खपाने की जगह ट्रेन की यात्रा पसंद कर रहे हैं या निजी साधनों से जरूरी यात्रा पूरी कर रहे हैं। इसी वजह से बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

गैर प्रतिबंधित रूट बस्ती-डुमरियागंज, बस्ती-बांसी मार्ग पर ही बसों का नियमित संचलन हो रहा है। परिवर्तित रूट के जरिये लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि शहरों के लिए डिपो में बसें लगाई गई थीं, लेकिन एक-दो बस ही लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। इसके अलावा बस्ती-गोरखपुर रूट पर भी बसों का संचलन बाधित है। इधर से तो बसों के जाने की अनुमति है, लेकिन लौटते वक्त कांटे के पास भारी वाहनों के लिए मार्ग बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले बुधवार को हाईवे के रास्ते लखनऊ, कानपुर, दिल्ली तक भेजी गई बसों के लौटने में दिक्कत हो रही है। अब उन्हें परिवर्तित मार्ग गाेंडा, बलरामपुर होते हुए अपने डिपो में पहुंचना होगा। वहीं गोरखपुर की ओर भेजी गईं बसें भी स्थानीय डिपो पर अगले दिन सीधे नहीं आ सकी। उन्हें रामजानकी मार्ग के रास्ते लौटना पड़ा। बसों का अनियमित रूट हो जाने से सवारियां नहीं मिल रही है। परिवर्तित मार्ग से लौटने वाली बसें खाली आ रही हैं।
...
डिपो में हैं 86 बसें
बस्ती रोडवेज डिपो के पास खुद की 86 बसें हैं। इसके अलावा अनुबंधित बसों की संख्या 30 है। दिल्ली के लिए चार बसें साप्ताहिक हैं। यह विभिन्न जगहों से शुक्रवार को जाती हैं और सोमवार को लौटती हैं। इन बसों के सीधे निकलने का विकल्प नहीं है। बस्ती-प्रयागराज के लिए तीन बसें, बस्ती-मथुरा एक बस, बस्ती-झांसी एक बस और बस्ती-लखनऊ और कानपुर मार्ग पर प्रतिदिन 16 बसें चलती हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान इनमें से अधिकांश बसों का संचलन ठप रहेगा।

...
कोट
कांवड़ यात्रा के चलते बसों के संचलन में दिक्कत आ रही है। फिर भी यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल एवं लंबी रूट की बसों के संचलन की व्यवस्था परिवर्तित मार्ग से की गई है। यात्री कम हो गए हैं। इससे डिपो की आमदनी प्रभावित होगी।
-आयुष भटनागर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed