फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The weather became pleasant due to rain, the humidity remained

Basti News: बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, उमस बरकरार

Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain, the humidity remained
बस्ती। मानसून पूर्व बारिश के बाद मंगलवार रात भर मौसम काफी खुशगवार रहा। मगर बुधवार को लू तो नहीं चली, लेकिन दोपहर के बाद उमस भरी गर्मी ने काफी परेशान किया। हालांकि तापमान में गिरावट से काफी राहत महसूस की गई। पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में 68 प्रतिशत आर्द्रता रही। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच हल्के बादल छाए रहेंगे। इधर, करीब 15 दिनों से भीषण लू और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया था। लू लगने से तमाम लोगों की मौत भी हो चुकी है। लू के चलते ग्रीष्मावकाश के बाद 20 जून को खुलने वाले स्कूलों की तारीख बढ़ानी पड़ी। इस बीच बिजली की कटौती ने भी काफी परेशान किया। जिससे समूचा जनमानस अकुलाया हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने शहर के लेकर गांव तक को काफी राहत पहुंचाई। हालांकि दक्षिण पूर्वी कुछ क्षेत्रों पिपरा गौतम, नरायनपुर, बहादुरपुर, निरंजनपुर क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी भी हुई। वहां के लोग मिट्टी भीगने का इंतजार करते रहे। पर, बाकी क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मानसून आने में अभी 72 घंटे की देरी
- मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय होने में अभी 48 से 72 घंटे देर है। बंगाल की खाड़ी से चलकर आने वाली मानसूनी हवाएं बिहार में आ चुकी हैं। उनके पश्चिम की तरफ बढ़ते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed