फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The temple of Maa Durga is established in Bhelwal by the British government.

Basti News: ब्रिटिश हुकूमत से भेलवल में स्थापित है मां दुर्गा का मंदिर

Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The temple of Maa Durga is established in Bhelwal by the British government.
भेलवल गांव में अंग्रेजों के जमाने का बना मंदिर- फोटो- संवाद
- नवरात्र में काफी संख्या में जुटते हैं श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत भेलवल में स्थापित मां दुर्गा का मंदिर ब्रिटिश हुकूमत से स्थापित है। गांव निवासी ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने बताया कि देश की आजादी के 25 वर्ष बाद उनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी नारायण सिंह को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 अगस्त 1972 को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया। बाबा बताते थे कि ब्रिटिश हुकूमत के दौर से ही यह मंदिर स्थापित है। पहले यह खुले आसमान के नीचे था। जहां हर दिन पूजा अर्चना करके मशाल जलाई जाती थी।
75 वर्षीय शंभू सिंह ने बताया कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। इसमें जो भक्त मन्नत मांगते हैं, उसे मां दुर्गा पूरा करती है। लोगों ने बताया कि ब्रिटिश हुकूमत के जमाने से ही यहां माता की पूजा-अर्चना होती आ रही है। आसपास के इलाकों में इस मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। मंदिर को लेकर लोगों की मान्यता है कि यहां पहुंचने वाले हर भक्तों की मनोकामना माता पूरी करती है। यूं तो इस मंदिर में वर्ष भर श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्र में यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंदिर की स्थापना 1316 में तत्कालीन राजा गणपति राव ने की थी। नागेंद्र सिंह ने बताया कि 1360 में लोगों ने धीरे-धीरे मंदिर को आकार देना शुरू किया। तब से शारदीय नवरात्र पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किए जाने की परंपरा कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 वर्षीय रामचंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। विशेष कर शारदीय एवं बसंती नवरात्र में हजारों श्रद्धालु आते हैं और मन्नत मांगते हैं। माता रानी भक्तों की मन्नत पूरा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed