फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The temperature remained at the lowest level of the season

सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर पर रहा तापमान

Thu, 25 Nov 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The temperature remained at the lowest level of the season
सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर पर रहा तापमान
विज्ञापन

अगले हफ्ते हल्की बारिश का अनुमान
बस्ती। बृहस्पतिवार सुबह हल्के कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 10 बजे के करीब सूर्यदेव निकले जरूर, लेकिन धूप में कोई दम नहीं था। पूरे दिन धुंध छाया रहा। नतीजन जिन लोगों ने स्वेटर-जैकेट नहीं निकाला था, उन्होंने भी निकाल लिया।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है। आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। अगले हफ्ते हल्की बारिश का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस हफ्ते के शुरुआत में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 था, जो मंगलवार को घटकर क्रमश: 26 और 12 पर पहुंच गया। हवाओं की गति जरूर कम हुई, जबकि आर्द्रता बढ़कर 72 पहुंच गई। ठंड बढ़ने से फुल स्वेटर और कोट बाहर निकल आए हैं। वहीं दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए तो महिलाएं घर के अंदर से निकलकर छतों पर पहुंच गईं। हालांकि धूप के न के बराबर होने के कारण कुछ देर बाद ही लोगों को घरों के अंदर कैद होने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी बचाव की सलाह
डॉक्टरों ने लगातार लुढ़कते तापमान से सावधान रहने की बात कही है। बच्चे और बुजुर्गों के अलावा सांस रोगियों के लिए यह मौसम घातक बताया है। उन्होंने थोड़ी भी परेशानी महसूस होने पर नजदीकी डॉक्टरों से इलाज की बात कही है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़े की बिक्री ने भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed