फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The seniors 'rest'

सीनियरों को ‘रेस्ट’ जूनियर बनाए जा संकुल प्रभारी

Thu, 07 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 07 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The seniors 'rest'
टीचर - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए तैनात किए गए संकुल प्रभारियों की तैनाती में मानकों की अनदेखी की गई। सीनियर शिक्षकों के रहते जूनियर शिक्षकों को संकुल प्रभारी बना देने का मामला सामने आया है। जिले में कुल 139 शिक्षक संकुल प्रभारी बनाए गए है, इनमें अधिकतर की तैनाती नियम विरुद्घ की गई। लगभग 70 फीसदी संकुल प्रभारी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के बजाए स्कूलों के निरीक्षण सहित अन्य गैर जरूरी कार्य कर रहे हैं। नियम विरुद्घ प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर तक को संकुल प्रभारी बना दिया गया। जबकि इसके लिए पात्रता जूनियर स्कूल के सबसे अधिक अनुभव वाले शिक्षक की है।  
विज्ञापन


आज से दस साल पहले शासन ने गुणवत्ता संवर्धन एवं शिक्षा में सुधार के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में एक एक संकुल प्रभारी को तैनात करने का निर्णय लिया। एक न्याय पंचायत में 15 से 25 परिषदीय स्कूल आते हैं। इसके लिए जूनियर स्कूल के सबसे अधिक अनुभव वाले शिक्षक को संकुल प्रभारी बनाने का निर्णय हुआ। पहले इस पद के लिए शिक्षकों को लिखित परीक्षा देनी पड़ती थी, इसके पीछे सरकार की मंशा योग्य शिक्षकों को संकुल प्रभारी बनाने की थी, ताकि वह अपनी योग्यता का उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कर सके। बाद में इस पद को पदेन घोषित कर दिया गया। इसी का लाभ विभाग और जूनियर शिक्षकों ने उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 
बीएसए मनिरात सिंह ने बताया कि संकुल प्रभारी बनाने के पीछे विभाग और सरकार की मंशा स्पष्ट थी। बताया कि संकुल प्रभारी का सबसे बड़ा दायित्व उन स्कूलों में जाकर पढ़ाना होता है जिस विषय के या तो शिक्षक नहीं है या फिर है तो वह पढ़ा नहीं पा रहे हैं। एक शिक्षक नेता ने कहा कि विभाग ने जिन जूनियर शिक्षक को संकुल प्रभारी बनाया है, उनमें अधिकतर या तो घूमते रहते हैं, या फिर निचले स्तर के सूत्र का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि विभाग ने ऐसे शिक्षक को भी संकुल प्रभारी बना दिया जो प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर है, जबकि नियमानुसार किसी भी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को संकुल प्रभारी नहीं बनाया जा सकता है। कुछ ने तो जबरिया उन संकुल प्रभारियों से यह लिखवा लिया है कि वह इसके योग्य नहीं है, या फिर बीमारी लिखवा लिया है। विभाग के अधिकारी भी सब कुछ जानते हुए आंख बंद किए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed