फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The road is closed...change the route for four days to go easily

Basti News: बंद है मार्ग... आसानी से जाने के लिए बदल लीजिए चार दिन रास्ता

Wed, 31 Jul 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 31 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The road is closed...change the route for four days to go easily
कप्तानगंज के पास लगा बैरियर।
एक अगस्त कोे मुख्य मार्ग से नहीं जा सकेंगे सिविल लाइंंस क्षेत्र, अमहट का रास्ता रहेगा बंद
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भी आवागमन प्रतिबंधित, परिवर्तन मार्ग से पहुंच सकते हैं गंतव्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर हो या हाईवे रास्ता बदलकर चलेंगे तो आसानी से लखनऊ निकल जाएंगे। वरना जगह-जगह बैरिकेडिंग और पुलिस मिलेगी। प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से आपको रोका जाएगा तो क्यों न पहले से ही परिवर्तन मार्ग का चयन कर लें और गंतव्य पहुंच जाएं। हां दूरी कहीं कम या ज्यादा हो सकती है।
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आजकल कुछ मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। हाईवे बस्ती से अयोध्या तक सील है। इस पर केवल कांवड़िये चल रहे हैं। बुधवार शाम से शहरी क्षेत्र की भी कुछ सड़कें कांवड़ियों के हवाले हो जाएंगी। ऐसे में दूसरा रास्ता चुनकर गंतव्य पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा बस्ती पहुंचने के बाद अमहट, सिविल लाइंस, जेल रोड का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शहर से इस इलाके में पहुंचने के लिए तुरकहिया मोहल्ले से पांडेय पोखरा के रास्ते भूअर निकला जा सकता है। दूसरे रास्ते से शहर के गांवगोड़िया, चननी होते हुए डारीडीहा भी पहुंच सकते हैं। सोनूपार जाने वाले लोग जिला अस्पताल, कैली होकर निकल सकते हैं। नगर थाना क्षेत्र के लोग शहर पहुंचने के लिए अमहट के बजाय देवराव घाट से होकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हाईवे पर चढ़ने से बचें
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे को पटेल चौक और फुटहिया के पास आवागमन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में गोटवा, कप्तानगंज क्षेत्र के लोग गनेशपुर के रास्ते मूड़घाट होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं हर्रैया, विक्रमजोत और परशुरामपुर ब्लॉक के लोग परशुरामपुर-पैकोलिया मार्ग होते हुए बस्ती पहुंच सकते हैं। इसके अलावा कुदरहा ब्लॉक के लोग लालगंज, सोनूपार होकर बस्ती पहुंच सकते हैं। जिन लोगों को लखनऊ, बनारस की यात्रा करनी है उन्हें भी हाईवे पर जाने की जरूरत नहीं है। वह लालगंज, कुदरहा से होकर रामजानकी मार्ग के रास्ते आंबेडकरनगर जनपद होकर गंतव्य जा सकते हैं।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed