{"_id":"5d486b3b8ebc3e6cc17cbafa","slug":"the-riot-casees-were-registered-in-the-deceased-basti-news-gkp3166463147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मृतक’ उठा रहे थे राशन, कोटेदार सहित दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मृतक’ उठा रहे थे राशन, कोटेदार सहित दो पर केस
विज्ञापन
‘मृतक’ उठा रहे थे राशन, कोटेदार सहित दो पर केस दर्ज
पैकोलिया। ग्राम पंचायत ऐनपुर के कोटेदार व उसके भाई पर मृतकों और दूसरे प्रांत में रहने वाले उपभोक्ताओं के फर्जी हस्ताक्षर कर राशन हड़पने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पैकोलिया पुलिस ने इस मामले में सोमवार को कोटेदार सहित उसके भाई पर जालसाजी व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।
ऐनपुर गांव के प्रहलाद नारायण सिंह ने न्यायालय एसीजीएम प्रथम में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि कोटेदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और उनके भाई नागेंद्र प्रताप सिंह मृतक के नाम पर पांच साल से राशन उठाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। यही नहीं जो परिवार दूसरे जिलों या प्रांतों में रह रहे हैं उनके नाम पर भी फर्जी तरीके से अंगुठा लगाकर राशन उठाए जा रहे हैं। कोर्ट ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए 24 जुलाई 19 को पैकोलिया पुलिस को इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कोटेदार और उनके भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।