फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The protest of the judicial officer continued for the second day regarding the canal excavation

नहर खुदाई को लेकर दूसरे दिन भी न्यायिक अधिकारी का जारी रहा विरोध

Thu, 24 Mar 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The protest of the judicial officer continued for the second day regarding the canal excavation
नहर खुदाई को लेकर दूसरे दिन भी न्यायिक अधिकारी का जारी रहा विरोध
विज्ञापन

हर्रैया। अपनी जमीन पर जबरन नहर खोदे जाने से नाराज सुल्तानपुर के अपर जिला जज मनोज शुक्ला का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। उनका आरोप है कि सिंचाई विभाग ने नियम विरुद्ध खेत से मिट्टी निकाली है। जब तक मिट्टी खेत में वापस नहीं डाली जाएगी तब तक वे खेत में ही लेटे रहेंगे। बृहस्पतिवार को धूप तेज होने के बाद ग्रामीणों ने खुदाई स्थल पर टेंट लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने लगने नहीं दिया।
सरयू नहर खंड अयोध्या के जमुनीपुर केनाल पर कई जगहों पर मुआवजा विवाद के कारण नहर खुदाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। यही हाल छपिया शुक्ल गांव का भी है। जहां न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला की पैतृक जमीन का बैनामा नहर विभाग नहीं कराया है। बिना बैनामा खेत की खुदाई को लेकर जब न्यायिक अधिकारी के परिजनों मयंक व योगेंद्र ने एतराज जताया तो आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरिया थाने ले जाकर बंद कर दिया। बुधवार शाम जब जज घर पहुंचे तो परिजनों ने सारा वाकया बताया। इससे नाराज मनोज ने खुदाई बंद कराने का प्रयास किया तो ठेकेदार नहीं माना ऐसे में वे जेसीबी मशीन के सामने लेट गए। बुधवार रातभर तहसीलदार, सीओ व अन्य अधिकारी उन्हें मनाते रहे। रात में करीब 11 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर भी पहुंचीं। लेकिन वे विरोध कर रहे न्यायिक अधिकारी से बिना बातचीत किए वापस लौट गईं। इसी बीच नहर का कार्य पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन

कमला शुक्ला ने भी लगाया जबरन मिट्टी खोदने का आरोप
हर्रैया। छपिया शुक्ल गांव में नहर खुदाई को लेकर एक और काश्तकार कमला शुक्ला ने भी जबरन मिट्टी खोदने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी जमीन का बिना बैनामा कराए ही खुदाई करा दी गई। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक पर बदसुलूकी करने का आरोप
हर्रैया। छपिया शुक्ल गांव में नहर खुदाई विवाद के समर्थन पर क्षेत्र से समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय सुदामा भी किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। जैसे ही नहर में पानी छोड़ा गया वह बीच में जाकर बैठ गए। पानी बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें जबरिया बाहर निकाला। चंद्रमणि ने आरोप लगाया कि उन्हें बाहर निकालने के दौरान उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय ने उनके साथ बदसलूकी की। जिससे उन्हें चोट लग गई और कपड़े फट गए। बदसलूकी के विरोध में वह वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से तहसील परिसर में धरना देंगे। जबकि उप निरीक्षक ने इसे बेबुनियाद बताया।
राजकीय कार्य में बाधा डालने पर एफआईआर
बस्ती। सरयू नहर खंड अयोध्या के जिलेदार विवेकानंद भारती ने हर्रैया थाने पर तहरीर देकर बताया है कि छपिया शुक्ल स्थित नहर निर्माण स्थल पर अधिग्रहण प्राप्त होने के बाद सहायक अभियंता ने नहर निर्माण 24 फरवरी को शुरू कराया। आरोप है कि किसान मयंक ने नहर निर्माण को बाधित किया और रात में खोदी गई नहर को पाट कर राजकीय कार्य में बाधा व क्षति पहुंचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एडीएम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि नहर खुदाई के लिए जो जमीन अधिग्रहित की गई है। उसी पर खुदाई की गई है। मामले को निस्तारित कर दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर ने बताया कि प्रस्तावित जमीन पर ही खुदाई की गई है। विवाद जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed