{"_id":"57e575e04f1c1b3076a82519","slug":"the-project-centers-on-a-woman-anganwadi-workers-continue-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना केंद्रो पर महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना केंद्रो पर महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन जारी
अमर उजाला बस्ती
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 20 दिनों से अपने हक के लिये लगातार संघर्ष कर रही महिला आंगनबाड़ी कर्मियों का जनपद के सभी परियोजना केन्द्रों पर ‘थाली बजाओ, दरिद्दर भगाओ’ आन्दोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। बस्ती सदर और साऊंघाट के महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने सदर विधायक जितेन्द्र प्रसाद उर्फ नन्दू चौधरी के घर पर प्रदर्शन किया। मांग किया कि उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराया जाय। सदर विधायक के आश्वासन के महिला आंगनबाड़ी कर्मी वापस लौटी।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने बताया कि 27 सितंबर को लखनऊ में आयोजित महारैली में बस्ती की प्रभावी भूमिका होगी। जिले से बड़ी संख्या में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी हिस्सा लेंगी। रविवार को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो का भी बहिष्कार किया जायेगा। बिना मांगे पूरी हुए प्रशासनिक दबाव में आंदोलन स्थगित नहीं किया जाएगा।
हर्रैया में रानी सिंह, सुमन लता त्रिपाठी, साऊंघाट में उर्मिला त्रिपाठी, सन्तोषी, विक्रमजोत में ऊषा शर्मा, इन्द्रावती, गौर में आशा सिंह, पार्वती पाठक, सल्टौआ में सरोज शुक्ला, नीलम शुक्ला, बहादुरपुर में विमला देवी, शहर में अनीता पाण्डेय, नीलम श्रीवास्तव, रूधौली मे कुसुम चौधरी, आराधना पाण्डेय, परशुरामपुर में ओम कांती, चन्द्रिका यादव, कोकिला, अनीता सिंह, कप्तानगंज में इन्दुमती, सदर में शैलकुमारी, पुष्पा सिंह, मिथलेश पाण्डेय के नेतृत्व में ‘थाली बजाओ, दरिद्दर भगाओ’ आन्दोलन जारी रखा।