{"_id":"60d0d3828ebc3ecc084c79f5","slug":"the-process-of-death-due-to-corona-stopped-in-the-district-two-new-infected-were-found-basti-news-gkp398984894","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में थमा कोरोना से मौत का सिलसिला, दो नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में थमा कोरोना से मौत का सिलसिला, दो नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में सोमवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर पहले से संक्रमित एक ने कोरोना की जंग जीत ली है। पिछले चार दिनों से कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। यानी लंबे समय से हर दिन हो रही मौत का सिलसिला थम गया है। जिले में कोरोना के 27 केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोविड के केस जरूर कम हुए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कम्युनिटी में दोबारा यह संक्रमण न फैलने पाए, उसके लिए सजग रहने की जरूरत है। इस बार के दस्तक अभियान में संभावित कोविड रोगियों की पहचान के लिए बुखार वाले मरीजों की पहचान कर उनकी अनिवार्य रूप से जांच कराई जाएगी। अस्पतालों को तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है।
कोरोना टीकाकरण के लिए भी तंत्र सक्रिय है। गांव-गांव लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में अब तक 614623 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 606391 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 596702 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11689 पॉजिटिव केस हैं। 6232 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11319 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।