फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The place is jammed in the city

शहर में जगह-जगह लग रहा जाम

Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The place is jammed in the city
गांधीनगर में लाकडाउन खत्म होने के बाद लगने लगी भीड़। - फोटो : BASTI
शहर में जगह-जगह लग रहा जाम
विज्ञापन

बस्ती। आनलॉक के बाद जनजीवन भले ही पटरी पर लौट रहा हो, लेकिन शहर के यातायात की व्यवस्था बेपटरी हो रही है। फिर से शहर के लोग जाम की समस्या से परेशान हैं। हालत ये है कि लोगों को शहर के इस छोर से उस छोर तक जाने में काफी समय लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस भी इसे ठीक कर पाने में अक्षम साबित हो रही है।

शहर में अगर किसी काम से आप निकल रहे हैं तो आप सांसत में पड़ सकते हैं। इसकी वजह अतिक्रमण और यातायात नियमोें के विपरीत गाड़ियों का संचालन। जो दूरी दस मिनट में तय होनी चाहिए, उसके लिए आपको घंटे गुजारने होंगे। इसका कारण है कि लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर पूरी तरह से लापरवाह हैं। शाम के समय पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रोडवेज बस स्टैंड का इलाका हो या फिर रौता चौराहा या गांधीनगर का। रोडवेज बस स्टेशन पर यह दिक्कत कुछ ज्यादा ही है। यहां रोडवेज की बसें लगातार सड़क पर खड़ी रहती हैं। ऑटो वाले भी चौबीस घंटे जमे रहते हैं। इस व्यवस्था के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है, मगर लोग इससे सबक नहीं सीखते। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि शहर को जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाने की जरूरत है। कहा कि जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed