फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The nectar of Gurbani resonated on the occasion of Guru Harkishan Sahib's Prakashotsav.

Basti News: गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाशोत्सव पर गूंजे गुरबाणी के अमृत स्वर

Sat, 08 Aug 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The nectar of Gurbani resonated on the occasion of Guru Harkishan Sahib's Prakashotsav.
गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा गांधीनगर में गुरबाणी में शामिल लोग स्रोत आयो - फोटो : 1
बस्ती। सिख समाज के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश उत्सव पर शुक्रवार को गुरुद्वारा गांधीनगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के लोगों ने श्री गुरु हरकिशन साहिब के जीवन एवं उनके महान कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बताया कि गुरु हरकिशन साहिब जी मात्र पांच वर्ष की आयु में वर्ष 1661 में गुरु गद्दी पर विराजमान हुए थे, जिसके कारण उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ ‘बाल गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन से मानव सेवा, करुणा और त्याग की प्रेरणा मिलती है। गुरुद्वारे में आयोजित भजन-कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed