फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The miscreants entered the house and beat him, FIR registered.

Basti News: दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house and beat him, FIR registered.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक व्यक्ति समेत उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मरवटिया बाबू निवासी संतोष गौड़ ने तहरीर में बताया कि 3 मई को गांव में ओमजी सिंह के घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही ग्यानू, उसकी पत्नी, सरदार की पत्नी और उसका बेटा मंडी अचानक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

संतोष द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब संतोष की पत्नी और पिता बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और जमकर मारपीट की, जिससे तीनों को चोटें आईं। घटना के दौरान हल्ला-गोहार सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते-जाते आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed