{"_id":"6a25c3ff83ded3d9f0066ade","slug":"the-military-team-inspected-the-arrangements-to-deal-with-possible-floods-basti-news-c-207-1-bst1006-160121-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सैन्य टीम ने जांची व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सैन्य टीम ने जांची व्यवस्था
Mon, 08 Jun 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने और विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने को लेकर पांच मराठा लाइट इन्फैंट्री अयोध्या की टीम और सूबेदार बालकृष्ण मोहिते के नेतृत्व में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सेना की टीम को जनपद में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से संबंधित तैयारियों के विषय में जानकारी ली। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बस्ती में आयोजित बैठक में आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन द्वारा सेना को जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, राहत एवं बचाव व्यवस्था आदि कार्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
सेना की टीम द्वारा बाढ़ खंड व एनसीसी कार्यालय का भी भ्रमण किया गया, जहां संबंधित अधिकारियों से संवाद स्थापित कर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली गई।