फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The middle aged man murdered in the night in basti

जमीन की रंजिश में गई अधेड़ की जान, रात के अंधेरे में किया कत्ल

Wed, 30 Oct 2019 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दुबौलिया
अमर उजाला ब्यूरो, दुबौलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
The middle aged man murdered in the night in basti
घटना के बाद - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के अराजीडूही धरमूपुर मुस्तहकम खलवा गांव में जमीन विवाद में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे की है। 

विज्ञापन


खलवा गांव के 55 वर्षीय बबुन्ने सिंह की हत्या कर आरोपियों ने शव को दुबौलिया कस्बे से खलवा गांव जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर फेंक दिया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो लोगो ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुची पहुंची पुलिस  शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। हत्या की सूचना से भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दुबौलिया थाने पहुंचे। लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों में जमीन की रंजिश में वारदात की चर्चा है। देर रात तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी। दुबौलिया थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि थाने पर शव लाया गया है। मृतक परिवार से अलग रहता था। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed