{"_id":"67cc965e75318c295d03a085","slug":"the-lovers-were-united-in-the-presence-of-police-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133147-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस की मौजूदगी में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस की मौजूदगी में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल
Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के सुरापार निवासी अल्पसंख्यक परिवार के प्रेमी-प्रेमिका की जिद के आगे परिवार के लोगों को झुकना पड़ा। दोनों के परिजनों की सहमति पर लालगंज पुलिस के समक्ष निकाह हुआ। छह माह के भीतर कोर्ट मैरिज करने के लिए लिखित सहमति बनी।
सुरापार गांव की 19 वर्षीय युवती की मां ने गांव के सजातीय युवक पर पुत्री को भगा ले जाने की शुक्रवार को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका थाने पहुंचे। दोनों बालिग होने और एक द-सरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। परिजनों की लाख कोशिशें नाकाम हो गईं। अंतत: उनका निकाह कराया गया। संवाद