{"_id":"688d1d5d8fe971452101cfe3","slug":"the-issue-of-bad-roads-and-traffic-jams-was-raised-in-the-meeting-of-district-udyog-bandh-basti-news-c-207-1-bst1004-141259-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठा खराब सड़क और जाम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठा खराब सड़क और जाम का मुद्दा
Sat, 02 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों ने सड़क जाम की समस्या, बिजली के पोल, खराब स्ट्रीट लाइट, सड़कों की खराब हालत व मरम्मत में देरी, नाली को आधा-अधूरा बनाकर छोड़ देने जैसे मुद्दों को उठाया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बैंक अधिकारियों को ऋण संबंधी पत्रावली किसी भी स्तर पर लंबित न रखने की हिदायत दी। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना की समीक्षा की।
हस्ताक्षरित एमओयू की समीक्षा में उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप को बैठक में कम से कम टाॅपटेन एमओयू हस्ताक्षरित व्यक्तियों को अवश्य प्रतिभाग कराने की हिदायत दी। संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेंद्र यादव ने किया। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, ईओ अंगद गुप्ता, उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीष अग्रहरि, व्यापार मंडलों के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला, सूर्य कुमार शुक्ला, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।