Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The highway will be closed starting at midnight tonight... vehicles will not be able to head towards Ayodhya.

Basti News: आज आधी रात से बंद हो जाएगा हाईवे...अयोध्या की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन

Fri, 06 Nov 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The highway will be closed starting at midnight tonight... vehicles will not be able to head towards Ayodhya.
बस्ती। अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर बस्ती प्रशासन भी अलर्ट है। शुक्रवार की आधी रात से ही बस्ती से अयोध्या तक हाईवे बंद कर दिया जाएगा। हाईवे पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी जाएगी। अयोध्या में भीड़ नियंत्रण के लिए गोरखपुर से बस्ती-अयोध्या सीमा तक कुल सात डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। इन जगहों से भारी वाहनों को डायवर्ट कर परिवर्तन मार्ग से लखनऊ, प्रयागराज आदि शहरों की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे पर रूट डायवर्जन 8 नवंबर को अयोध्या में कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में छोटे चार पहिया वाहनों को आवागमन में सहूलियत दी जाएगी। डायवर्जन के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बस्ती वाया कलवारी-टांडा मार्ग की उपयोगिता बढ़ जाएगी। सभी भारी वाहनों को परिवर्तित मार्ग के सहारे निकाला जाएगा। इस बार अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा उपराष्ट्रपति के भी पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर स्थानीय श्रद्धालु दो दिन पहले से ही अयोध्या के लिए कूच करने लगे हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर 6 नवंबर की रात 12 बजे से ही भारी वाहनों के लिए हाईवे बंद कर दिया जाएगा। जनपद सीमा टेमा रहमत चौराहे पर बैरिकेडिंग की जाएगी। यहां संतकबीर नगर की तरफ से आने वाले वाहनों को सेमरियावां की तरफ निकाला जाएगा। जबकि पॉलीटेक्निक चौराहा तक पहुंचने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गौरा चौराहा, रुधौली, बांसी, डुमरियागंज-उतरौला गोंडा होते हुए लखनऊ की तरफ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज की तरफ से आने वाले वाहनों को मनौरी चौराहा से चैनपुरवा, पॉलीटेक्निक से संतकबीरनगर होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। फुटहिया चौराहा पर गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को फुटहिया ओवरब्रिज से डायवर्ट कर, कलवारी, टांडा आंबेडकरनगर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होकर लखनऊ की ओर रवाना किया जाएगा। वहीं जनपद सीमा लोलपुर तक पहुंचने वाले वाहनों को कटरा लकड़मंडी से गोंडा बाराबंकी होते हुए निकाला जाएगा।
डायवर्जन की वजह से बस्ती से लखनऊ की दूरी तय करने में वाहनों को 70 से 80 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। 6 नवंबर की रात से 8 नवंबर तक पूर्वांचल एक्सप्रेस और बस्ती- टांडा मार्ग की उपयोगिता बढ़ जाएगी। इन्हीं वैकल्पिक मार्गों से कामर्शियल वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। इस अवधि में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर से चलने वाले भारी वाहनों के लिए टांडा पुल सबसे मददगार साबित होगा।
आज शहर में भी लागू रहेगा रूट डायवर्जन
बस्ती। धनतेरस पर्व की वजह से शहर में हलचल बढ़ गई है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शहर के गांधीनगर, अस्पताल चौराहा क्षेत्र, पुरानी बस्ती क्षेत्र की पटरियों पर बर्तन, मूर्ति, फूल आदि की दुकानें सजने लगी है। शुक्रवार को शहर में बड़ी संख्या खरीदार उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर आवागमन सुचारु रखने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। गांधीनगर मार्ग पर बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रोडवेज और जीआईसी के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। यहां तक पहुंचने वाले चार पहिया वाहनों को जीआईसी परिसर में पार्क करा दिया जाएगा। जबकि कंपनीबाग पर भी बैरिकेडिंग के साथ पुलिस दिन भर मुस्तैद रहेगी। यहां से चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर केडीसी परिसर में पार्क कराया जाएगा। पुलिस गांधीनगर बाजार क्षेत्र में भ्रमण भी करती रहेगी। बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे या बीचो-बीच चार पहिया वाहनों को नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। इसके अलावा पांडेय बाजार क्षेत्र में भी बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों को हाईवे की तरफ निकाले जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

कोट : धनतेरस के मद्देनजर शहर में आवागमन सुचारु रखने की योजना तैयार कर ली गई है। रूट डायवर्जन व्यवस्था का पालन कराया जाएगा। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा रात 12 बजे के बाद हाईवे भी बंद कर दिया जाएगा। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed