फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The graduation ceremony of the students of the graduate arts class was celebrated with great fervor

Basti News: समारोह पूर्वक मनाया गया स्नातक कला वर्ग के छात्रों का दीक्षारंभ

Sat, 02 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The graduation ceremony of the students of the graduate arts class was celebrated with great fervor
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में 4 वर्षीय स्नातक कला वर्ग के छात्रों का दीक्षा आरंभ कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यकारी समिति के संयोजक प्रो. राजेंद्र बौद्ध ने संबोधित करते हुए विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी वर्गाें के छात्र 4 वर्षीय स्नातक कला वर्ग में प्रवेश के लिए पात्र हैं। स्नातक कला ऑनर्स का पाठ्यक्रम 8 सेमेस्टर का होगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने संकाय से दो मुख्य विषयों का चयन करना होगा। प्राचार्य प्रोफेसर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार सभी कक्षाओं में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से करने की व्यवस्था है। पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विवरण रहेगा। जिसके माध्यम से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025 -26 से अब दो मेजर विषयों का चयन करना है । तीसरे विषय के रूप में एक माइनर विषय का चयन करना होगा। छात्र-छात्रों को डॉ. महेंद्र कुमार सोनी, डॉ. राज किशोर वर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. चंद्र मिलन वर्मा, डॉ. फूलदेव ने भी संबोधित किया। इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह, रुचि राव, प्रतिज्ञा अग्रहरि, सानिया बानो आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed