{"_id":"6a9b17077b2430be4c03b4fd","slug":"the-department-is-kind-to-369-schools-running-without-recognition-basti-news-c-207-1-bst1005-165929-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिना मान्यता के चल रहे 369 विद्यालयों पर मेहरबान है महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिना मान्यता के चल रहे 369 विद्यालयों पर मेहरबान है महकमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में बिना मान्यता के संचालित 369 विद्यालयों पर विभाग मेहरबान दिख रहा है। इन अवैध स्कूलों पर बंद कराने के शासन के आदेश के बावजूद इनके खिलाफ कोई अभियान नहीं चल रहा है। सूचीबद्ध होने के बावजूद इन पर कार्रवाई का चाबुक न चलने से विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
बीते दिनों शासन ने सभी बीएसए को पत्र जारी कर बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद कराने के निर्देश दिए थे। इन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी थी। विभाग ने खानापूर्ति के लिए गिने-चुने विद्यालयों को बंद कराया, लेकिन बिना मान्यता के चल रहे 369 विद्यालयों पर कृपा बरसती रही। ये विद्यालय अब भी धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
सरकारी विद्यालयों में बच्चों का रहता है नामांकन
कुछ बिना मान्यता प्राप्त वाले विद्यालयों के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में रहता है, लेकिन यह बच्चे उनके ही विद्यालय में पढ़ते हैं। इससे परिषदीय विद्यालयों के मध्याह्न भोजन में भी अनियमितता बरतने की आशंका है।
विज्ञापन
कोट
जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। बिना पंजीकृत एक भी विद्यालय नहीं चलने दिए जांएगे।
-अनूप कुमार, बीएसए