फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider beaten up for not paying Rs 5,000, miscreants flee with bike

Basti News: पांच हजार रुपये नहीं दिए तो बाइक सवार को पीटा, बाइक लेकर भागे बदमाश

Tue, 08 Sep 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider beaten up for not paying Rs 5,000, miscreants flee with bike
कप्तानगंज। पांच हजार रुपये देने से इन्कार करने पर कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट की और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव निवासी विजय पाल रविवार दोपहर अपने पड़ोसी प्रेमचंद्र के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रमदेइया गांव में ब्रह्मभोज का निमंत्रण देने जा रहे थे। दोपहर करीब 12:50 बजे वे दुधौरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि युवकों ने विजय पाल से पांच हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुनडीहा भारीनाथ निवासी विशाल भारद्वाज और बैदोलिया निवासी शंशाक पांडेय समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने विशाल भारद्वाज को चौखड़ा के पास बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed