फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three smugglers from Bihar arrested with 105 bottles of illicit liquor

Basti News: 105 शीशी अवैध शराब के साथ बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers from Bihar arrested with 105 bottles of illicit liquor
बस्ती। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर से जीआरपी ने सोमवार को बिहार के तीन युवकों को 105 शीशी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पिट्ठू बैग में शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके बैग से शराब बरामद की।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल ने बताया कि सोमवार को प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक बैग लेकर खड़े दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो वे घबराने लगे। तलाशी लेने पर बैग से 45 शीशी तेजस बुलंद टेट्रा पैक देसी शराब (100 एमएल) और 60 शीशी बंटी बबली देसी शराब (200 एमएल) बरामद हुई। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 6,650 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवनंदन कुमार निवासी उलाव, थाना सिंघौल ओपी, जिला बेगूसराय, चंदन कुमार निवासी बाजितपुर बंबईया, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर और अमन कुमार निवासी नवादा, थाना भगवानपुर, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जीआरपी की टीम में हेड कांस्टेबल रामशरण यादव, विनोद मौर्य, कांस्टेबल मृत्युंजय यादव, अश्विनी सिंह, मनोज यादव और अर्जुन गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed