{"_id":"6a9f186f0e42651d9a0f9c5e","slug":"woman-dies-after-being-buried-under-a-roof-basti-news-c-207-1-bst1006-166233-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छप्पर के नीचे दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छप्पर के नीचे दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
ज्ञानमती। फाइल फोटो
परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में सोमवार की भोर में पशुओं की देखरेख के लिए लिए रखे गए छप्पर के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय वे अपने 12 वर्षीय नाती विपिन के साथ छप्पर में सो रही थीं।
गांव निवासी रामदेव का छप्पर गांव के पूरब सीवान में स्थित खेत में रखा है। यहां वे अपने जानवर रखते हैं और स्वयं भी रात्रि निवास करते हैं। रामदेव इन दिनों किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसलिए उनकी पत्नी ज्ञानमती (55) अपने नाती विपिन (12) के साथ छप्पर में सोई थीं। रविवार/सोमवार की रात तेज बारिश हो रही थी। भोर में करीब चार बजे उन्हें छप्पर गिरने का आभास हुआ तो पोते विपिन को जगाकर भागने को कहा।
विपिन तो बाहर निकल गया, लेकिन वे निकलने का प्रयास कर रही थीं, तभी छप्पर गिर गया। जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए और मलबा हटाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। संवाद