{"_id":"6a9f18bb84f4f576ea06a863","slug":"consumers-are-troubled-by-tripping-due-to-vines-on-poles-and-wires-basti-news-c-207-1-bst1027-166195-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खंभे और तारों पर लताएं ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खंभे और तारों पर लताएं ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
नगर क्षेत्र मे बिजली के तार पर चढी लताएं।-संवाद
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे बिजली के खंभों व तारों पर बेलें और लताएं चढ़ गई हैं। कई जगहों पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां सीधे हाई टेंशन और एलटी लाइन के तारों को छू रही हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट होने से घंटों बिजली गुल रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से लाइनों की सफाई और मरम्मत नहीं हुई है। खंभों पर चढ़ी लताओं के कारण करंट उतरने का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में गीली लताओं और टहनियों के तारों से टकराने पर स्पार्किंग, शॉर्ट सर्किट और ट्रिपिंग की समस्या आम हो गई है। कई मोहल्लों में तार झूलकर पेड़ों में उलझ गए हैं। इसकी वजह से आपूर्ति ध्वस्त हो जाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि हल्की हवा या बारिश होते ही पूरी लाइन ट्रिप हो जाती है। कई-कई घंटे तक बिजली नहीं आती। बार-बार ट्रिपिंग से पंखे, मोटर, फ्रिज और अन्य उपकरण खराब हो रहे हैं। रात में अंधेरा रहने से चोरी का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन
अवर अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि समय-समय पर टहनियों की सफाई कराई जाती है। यदि कहीं तार या पोल पर टहनी व लताएं बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित कर रही हैं तो जल्द ही सफाई कराई जाएगी।ख