फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The cry of the newborn resonated in the ambulance

एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

Sun, 13 Mar 2022 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
The cry of the newborn resonated in the ambulance
एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी
विज्ञापन

गौर ( बस्ती)। गौर विकास खंड क्षेत्र के बस्थनवा गांव की एक महिला ने शनिवार रात एंबुलेंस में ही शिशु को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरौली शुमाली में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं। रविवार को ही दोनों को घर भेज दिया गया।

अमरौली शुमाली गांव की महिला किरन (36) को शनिवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता ली और सीएचसी आ रहे थे। अभी लोग अमरौली शुमाली व रामनगर के बीच में ही पहुंचे थे कि एंबुलेंस में ही नवजात की किलकारी गूंजने लगी। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी दिलीप कुमार और चालक राधेश्याम ने गाड़ी को खड़ी कर सावधानी पूर्वक रात करीब 1:37 बजे सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद वहां से जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कराया गया।अस्पताल पर तैनात एएनएम भारती ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। रविवार दोपहर बाद जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मिश्र ने एंबुलेंस में तैनात ईएमटी दिलीप कुमार, चालक राधेश्याम और आशा जयंत्री देवी की तारीफ करते हुए बताया कि सभी ने सावधानी पूर्वक सुरक्षित प्रसव कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed