{"_id":"5d6964d58ebc3e017768980b","slug":"the-crowd-surrounded-the-mentally-weak-in-doubt-basti-news-gkp3196266121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक में दिमागी रूप से कमजोर को भीड़ ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक में दिमागी रूप से कमजोर को भीड़ ने घेरा
विज्ञापन

बस्ती। बच्चा चोर की अफवाह सुनकर सोनहा थानाक्षेत्र के मुड़बरा में भीड़ जुट गई। संदेह के आधार पर एक युवक को लोगों ने चोर समझकर घेर लिया। कुछ युवकों ने जैसे ही थप्पड़ जड़ा, मौजूद दूसरे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। यूपी-100 टीम पहुंचकर संदिग्ध को थाने ले गई तो पूछताछ में वह दिमागी रूप से कमजोर पाया गया।
पुलिस के साथ थाने पहुंचे ग्राम प्रधान दिवाकर विक्रम की मौजूदगी में उसे दिमागी रूप से ठीक न देख उसके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की। उसने अपना नाम इरशाद अहमद पुत्र अब्दुल रजा निवासी बखरी मदरसा थाना शिकारपुर जनपद बेतिया, बिहार बताया। इरशाद के अनुसार वह एक ट्रक पर सवार हो गया था जो उसे बस्ती के पास छोड़कर चला गया। पैदल ही वह घूमते-टहलते वहां पहुंचा। एसओ का कहना है कि इसके बयान की पुष्टि कराई जा रही है।