फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The cooks demonstrated at the collectorate

Basti News: रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 15 Dec 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
The cooks demonstrated at the collectorate
काया मानदेय भुगतान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देतीं रसोईया। संवाद - फोटो : BASTI
रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। सीटू से संबद्ध मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन की अगुवाई में मानदेय सहित अन्य मांगों के लिए बृहस्पतिवार को रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 13 मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
यूनियन के आह्वान पर उर्मिला चौधरी के नेतृत्व में रसोइया कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। कामरेड केके तिवारी ने कहा कि रसोइया सहित अन्य योजना श्रमिकों के बजट में केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार कटौती कर रही है, जो असहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट में कटौती, लंबित मानदेय, नवीनीकरण को समाप्त किए जाने, चंद्रावती केस में उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू किए जाने, न्यूनतम वेतन दिए जाने आदि समस्याओं को सरकार को हल करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के जिला मंत्री ध्रुव चंद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि की मांगे न पूरी होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों को राम निरख यादव, विशाला, संतोष पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed