फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The commissioner reached the tehsil

Basti News: आयुक्त ने तहसील पहुंच कर पुनरीक्षण कार्य को जांचा

Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The commissioner reached the tehsil
बस्ती। आयुक्त एवं मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह सोमवार को सदर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा सदर तथा महादेवा के मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। पुनरीक्षण कार्यों की जांच के दौरान आयुक्त ने नए मतदाता बनाने, मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं के फार्म का अवलोकन किया। कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 22 जनवरी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व में यह सूची 5 जनवरी को प्रकाशित की जानी थी। मतदाता सूची को पारदर्शी एवं दोष रहित बनाने के लिए बढ़े हुए समय का लाभ उठाया जाए। आयुक्त ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मृतक सुशीला देवी का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए भरे गए फार्म की जॉच की। जिसमें अंकित संबंधित मोबाइल नंबर पर तत्काल फोन मिलाकर उन्होंने जानकारी हासिल की। निर्देश दिए कि 17 जनवरी तक मतदाता सूची का डाटाबेस अपडेट किया जाना है। इस दौरान सभी फार्म 6, 7 एवं 8 का सत्यापन किया जाए। उन्होंने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का भी जायजा लिया। स्वयं मतदान करके एवं वीवी पैट मशीन में पर्ची देखकर मशीन की गुणवत्ता जॉची। इस दौरान एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, शत्रुघ्न पाठक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed