{"_id":"649b3a63a8604b3082087254","slug":"the-car-collided-with-the-tree-due-to-nap-the-bike-rider-died-in-the-grip-basti-news-c-207-1-sgkp1002-494-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झपकी आने से पेड़ से टकराई कार, चपेट में आए बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झपकी आने से पेड़ से टकराई कार, चपेट में आए बाइक सवार की मौत
Wed, 28 Jun 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रुधौली गांव के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पैदल जा रहा राहगीर घायल हो गया।
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने के नरहर छपरा गांव निवासी झकारी शर्मा परिवार के साथ फरीदाबाद के आदर्शनगर बालागढ़ में रहकर नौकरी करते हैं। गांव में उनकी मां का निधन हो गया था। उनके क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए झकारी शर्मा कार से परिवार लेकर गांव जा रहे थे। मंगलवार को सुबह छह बजे कार जब पुरानी बस्ती थाने के रुधौली गांव के पास पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक और पैदल जा रहे राहगीर को चपेट में लेते हुए सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक सवार अमरजीत उपाध्याय (45) पुत्र अंबिका उपाध्याय निवासी गनेशपुर पुरवा थाना वाल्टरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार झकारी शर्मा, उनकी पत्नी गीता, बेटा दीपक,बहू सितम, भाई राजकिशोर व नाती सुगु घायल हो गए। सड़क पर पैदल जा रहा सोनहा निवासी आकाश (22) पुत्र अवधेश घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह, एसआई कमलेश, विंध्याचल ने बाइक सवार अमरजीत व आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले कार में सवार सभी लोग कार छोड़कर मौके से जा चुके थे। पुलिस ने कार व बाइक कब्जे में ले लिया है।