{"_id":"67d719cfe01f142b990e6b41","slug":"the-body-of-army-soldier-anup-was-found-in-saryu-on-the-third-day-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133500-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीसरे दिन सरयू में मिला सेना के जवान अनूप का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीसरे दिन सरयू में मिला सेना के जवान अनूप का शव
Mon, 17 Mar 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। सरयू नदी के चांदपुर कटरिया तटबंध पर खजांची पुरवा के पास नहाते समय पानी में डूबे सेना के जवान का तीसरे दिन शव मिला। थानाक्षेत्र के खुशहालगंज निवासी सैनिक अनूप सिंह होली के दिन स्नान करते समय सरयू नदी की तेज धारा में लापता हो गए थे। एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट लेकर शनिवार को पूरे दिन नदी में तलाश करती रही। रविवार को सुबह से टीमें फिर ढूंढ़ने में जुटी थी। दोपहर करीब एक बजे घटनास्थल से करीब आठ सौ मीटर दूर शव उतराया मिला। राजपूत बटालियन के अधिकारी भी रविवार को दुबौलिया पहुंच गए। रामलीला मैदान में सैनिक के पार्थिव शरीर को राजपूत बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी।
गोरखपुर से रविवार की सुबह दुबौलिया पहुंची तीस सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम ने सरयू नदी में तीन मोटरबोट की सहायता से खोजी अभियान शुरू किया।
इधर, दिन में करीब एक बजे एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास स्टीमर से तेज वाइब्रेंट के साथ चक्कर काटना शुरू किया तो घटनास्थल से करीब आठ सौ मीटर दूर शव उतराया नजर आया। ग्रामीण ने आवाज लगाई तो टीम ने पहुंचकर शव को बाहर निकला। इसकी पहचान अनूप सिंह पुत्र दिनेश सिंह के रूप में हुई।