फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The assailants who came to the shop as a soldier blew away the jewelry

सिपाही बनकर दुकान पर आए उचक्कों ने उड़ा लिए गहने

Wed, 09 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The assailants who came to the shop as a soldier blew away the jewelry
सिपाही बनकर दुकान पर आए उचक्कों ने उड़ा लिए गहने
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस अधीक्षक की पत्नी को जेवर दिखाने का झांसा देकर उचक्कों ने वाल्टरगंज थाने के भिटिया चौराहा पर स्थित सराफा कारोबारी से दिन दहाड़े जेवरात झपट लिए। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता, उचक्के फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस भी सन्न रह गई। सीओ सिटी आलोक प्रसाद, एसओ पुरानी बस्ती, एसओ वाल्टरगंज मातहतों के साथ पहुंचे और बदमाशों का पता लगाने के प्रयास में जुट गए। स्वाट और एसओजी को भी छानबीन में लगाया गया है। भिटिया चौराहे पर नंदलाल सोनी सराफा की दुकान है। नंदलाल के अनुसार, बुधवार सुबह दुकान खुलने के कुछ देर बाद पैदल ही एक व्यक्ति आया और कुछ जेवरात खरीदने के लिए कहा। इसी बीच बाइक से दो लोग और दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने खुद को पुलिस विभाग में सिपाही बताते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक की पत्नी को जेवर खरीदना है। उसके बाद दुकानदार को मोबाइल फोन देकर बोले कि लो, एसपी साहब से बात करो। दुकानदार से फोन पर किसी से बात भी कराया। उसके बाद तीनों गहने देखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी बीच अचानक झटके से सोने के करीब दस ग्राम के दो जेवर हाथ में लेकर तीनों एक ही बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों की जल्द शिनाख्त कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed