फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The accused of kidnapping bank officials and extorting ransom were arrested in an encounter

Basti News: बैंक अफसरों काे अगवा कर फिरौती वसूलने के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The accused of kidnapping bank officials and extorting ransom were arrested in an encounter
बस्ती। परशुरामपुर के जीतीपुर बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबंधक व सहप्रबंधक को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट के 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगने से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात में दो अन्य आरोपियों का नाम प्रकाश में आया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बैंक का काम निपटाकर अपने घर अयोध्या के साकेतपुरी जा रहे प्रबंधक रवि तिवारी व सह प्रबंधक का शृंगीनारी के पास अपहरण हो गया था। रविवार को दोपहर डेढ़ बजे उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ा गया था। आरोपियों ने ब्रांच मैनेजर से जबर्दस्ती उनके कई सहकर्मियों से फोन करवाकर यूपीआई के जरिए रुपये भी मंगाए थे।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में बताया कि थाना परशुरामपुर, वाल्टरगंज व दुबौलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को स्वाट, एसओजी व सर्विलांस सेल के साथ कार्रवाई की। 25-25 हजार रुपये के इनामी दोनों आरोपियों को सवा घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी गौतम सिंह निवासी तावेपुर थाना छपिया, जनपद गोंडा को थाना परशुरामपुर के हैदराबाद के पास दोपहर 12.27 बजे मुठभेड़ में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे मिली सूचना के आधार पर छावनी थानाक्षेत्र के नगरा बदली निवासी अनुज प्रताप उर्फ मुरारी सिंह को थाना दुबौलिया के सरवरपुर से दोपहर 01.45 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। एसपी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त एक-एक बाइक, दो तमंचे, लूट-फिरौती के साढ़े 10 हजार रुपये बरामद किए गए। मुख्य आरोपी गौतम गोंडा जिले के छपिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पैकोलिया, छावनी थाने में भी लूट, आर्म्स एक्ट आदि के आठ केस दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ भी दो केस दर्ज हैं।
--------
यह है घटना
पैकोलिया थानाक्षेत्र के जीतीपुर यूपी बड़ौदा बैंक के शाखा प्रबंधक रवि तिवारी व फील्ड अफसर रसिक बिहारी शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बैंक बंद करके अपने घर अयोध्या जनपद के साकेतपुरी कॉलोनी जा रहे थे। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर परशुरामपुर थानाक्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार से आगे दो बाइक पर सवार कुछ लोगों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार समेत काबू में करके एक ऊंची चहारदीवारी के पास कार खड़ी करा दी और पूरी रात सुनसान स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया और अगले दिन छोड़ा गया। आरोप है कि उनके साथ अमानवीय ढंग से गंभीर मारपीट की गई। रवि तिवारी ने पुलिस को बताया कि पूरी रात उनसे दबाव बनाकर उसके स्टाफ के लोगों से यूपीआई के जरिये रुपये मंगाए गए। चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने दोनों बैंक कर्मियों को काफी मारा-पीटा। दोपहर उनके चंगुल से छूटने के बाद वे लोग घर पहुंचे। वहां से बैंक के अन्य सहकर्मियों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने पहले तो मामले को हल्के में लिया लेकिन थाने पर बैंक अधिकारियों की भीड़ बढ़ जाने से रात में पुलिस ने तेजी दिखाई।

---
अपहरण की धारा बढ़ाने के लिए थाने के सामने बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
परशुरामपुर। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर में स्थित बडौदा यूपी बैंक के अफसरों को बंधक बनाकर मारने-पीटने तथा फिरौती वसूलने के दर्ज केस में अपहरण की धारा न होने से बैंक कर्मी आक्रोशित हो गए। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य बैंककर्मी संजय शाही, अंशुमान मिश्र, आशुतोष कुमार, घनश्याम यदुवंशी, विवेक सिंह, अनिल कुमार आदि परशुरामपुर थाने के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगभग आधे घंटे तक बैंक कर्मियों के सड़क पर बैठने के बाद परशुरामपुर पुलिस ने अपहरण की धारा बढ़ाकर एफआईआर की कॉपी दी। उसके बाद बैंक कर्मियों ने धरना समाप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed