फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tenth anniversary of martyrs of Karbala celebrated

Basti News: कर्बला के शहीदों का मनाया गया दसवां

Mon, 29 Jul 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tenth anniversary of martyrs of Karbala celebrated
इमामबाड़ा शाबान मंजिल में मातमी जुलूस निकाला गया।
इमामबाड़ा परिसर में निकाला गया अलम व ताबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कर्बला के शहीदों का दसवां शनिवार की रात मनाया गया। शहर के कदीमी इमामबाड़ा शाबान मंजिल में सोगवारों ने नौहा व मातम किया। इमामबाड़ा परिसर में अलम व ताबूत निकाला गया, जिसकी जियारत के लिए लोग उमड़ पड़े।
साबिर रिजवी व उनके साथियों ने मर्सिया व सलाम पेश किया। इमाम हुसैन के अनुयायियों का मानना है कि कर्बला में इमाम की शहादत के बाद यजीदियों ने शहीदों का दसवां, बीसवां व चेहलुम मनाने की अनुमति इमाम के घर वालों को नहीं दी थी। आज पूरी दुनिया में इमाम के चाहने वाले उनका दसवां, बीसवां मनाते हैं।
विज्ञापन

मौलाना हैदर मेंहदी ने मजलिस को संबोधित करते हुए यजीद के जुल्म व इमाम की शहादत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि आज से करीब 1400 साल पहले इराक के कर्बला नामक स्थान पर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी पेश की थी। तीन दिन तक इमाम के दल को भूखा व प्यासा रखकर समर्पण के लिए विवश किया गया, लेकिन इमाम ने सिर नहीं झुकाया। सत्य की रक्षा के लिए दिए गए उनके इस बलिदान को मोहम्मद साहब के अनुयायी याद करते हुए मजलिस व मातम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्बला दुनिया के मजलूमों को एक संदेश है कि हमेशा हक बात कहना, भले ही इसके लिए कितनी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। मजलिस में सुहेल बस्तवी व उनके साथियों ने नौहा पढ़कर दर्दनाक मंजर पेश किया। इस मौके पर मौलाना अली हसन, हाजी अनवार काजमी, जैन, इंजीनियर राजू, शम्स आबिद, अन्नू, सफदर रजा, अरशद आबिद, मेराज, नकी हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed