फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers made strategy for grand strike

Basti News: शिक्षकों ने बनाई महा हड़ताल की रणनीति

Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Teachers made strategy for grand strike
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक महेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेक संगठन मंत्री बने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पेंशन बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किए जा रहे आंदोलनों की समीक्षा की गई। साथ ही, मार्च में होने वाले महा हड़ताल के तैयारी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 19 से 22 जनवरी तक क्षेत्रीय संगठनों की बैठक होगी। इसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए योगदान पर रणनीति तंय की जाएगी। महेश कुमार को सर्वसम्मति से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विवेक कुमार को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि आगामी 23 से 5 फरवरी तक सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों पर भ्रमण कर होने वाले महा हड़ताल के बारे में जागरूक करने के साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाएंगे। कहा कि एकजुटता से ही पुरानी पेंशन बहाल हो सकेगी। बताया कि पांच फरवरी के बाद जनपद संगठन क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास क्षेत्र के बीआरसी पर शिक्षकों की बैठक कर रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed