{"_id":"5d49bec78ebc3e6ccc03d64e","slug":"teacher-died-in-accident-basti-news-gkp3167697188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत
विज्ञापन
ज्ञान प्रकाश । फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
फोटो
सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत
रुधौली के कुचुरूआ विद्यालय में तैनात थे ज्ञान प्रकाश
बांसी रोड पर इटौआ के पास कार व स्कूटी में टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाने के इटौआ के पास मंगलवार को कार और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
कोतवाली थाने के डिड़ौहा निवासी 26 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र राजबली विकास खंड रुधौली के कुचुरूआ प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक तैनात थे। मंगलवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के इटौवा पहुंचने पर बस्ती की तरफ से आई कार ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार में वन विभाग के दरोगा की वर्दी और कैप बरामद की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि मृतक के पिता राजबली की तहरीर पर वाहन चालक नाम, पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सात माह पहले लगी थी नौकरी
शिक्षक ज्ञान प्रकाश 26 की आकस्मिक मौत से उनके पिता राजबली, भाई विमल आनंद, विकास सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि ज्ञान प्रकाश अभी सात माह पूर्व ही रुधौली के कुचुरुआ प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक ज्वाइन किया था। वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार को विद्यालय से घर कोतवाली थाना के डिडौहा लौट रहे थे। इस हादसे में बेटे की मौत से पिता राजबली अधीर हो गए। उनके अचेत होने पर छोटा बेटा विकास (22) पिता से लिपटकर रोने लगा। मां चन्द्रावती की मौत एक वर्ष पूर्व हुई थी। शिक्षकों, शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
सरयू नदी की ठोकर सात पर मिली मित्रसेन की लाश
रविवार आधी रात तुर्शी गांव के घर से निकला था युवक
मानसिक हालत ठीक नहीं थी, नदी में चल रही थी तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी। रविवार की रात में घर से गायब तुर्शी गांव के युवक की नदी में डूबने की आशंका सही साबित हुई। मंगलवार को वीडी बांध के ठोकर नंबर सात के पास सरयू नदी में उतराती हुई लाश मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
चार भाइयों में सबसे छोटे मित्रसेन (26) पुत्र श्याम बहादुर रविवार की आधी रात में किसी को बिना कुछ बताए घर से निकले थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार को गश्त पर निकली पुलिस को लावरिस हालत में चाभी लगी बाइक वीडी बांध के ठोकर नंबर सात पर मिली थी। बाइक के बगल में ही चप्पल भी पड़ी थी। पुलिस ने गाड़ी के पेपर के पते आधार पर गांव में सूचना दी। इसके बाद परिवार और गांव के लोग ठोकर नंबर सात पर पहुंच गए। शक के आधार पर स्थानीय नाविक जाल के सहारे नदी तलाश शुरू कर दिए। देर शाम तक नदी में तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर लोग अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह फिर तलाशने के लिए लोग नदी पर पहुंचे तो ठोकर नंबर सात से कुछ दूरी पर नदी में उतरती हुई लाश दिखाई दी। इसकी सूचना के बाद पहुंचे एसओ रणविजय सिंह ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया। लाश की पहचान मित्रसेन के रूप में होने बाद आवश्यक पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल है।