{"_id":"8fe9ac4bf83dff9da126ce73edd9e588","slug":"tax-recovery-should-be-made-at-every-possible-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राजस्व वसूली के लिए हर संभव प्रयास करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राजस्व वसूली के लिए हर संभव प्रयास करें’
अमर उजाला ब्यूरो / बस्ती
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर करेत्तर वसूली की समीक्षा के लिए गठित मंडलीय टास्क फोर्स की बैठक
विज्ञापन
सोमवार को आयुक्त सभागार में हुई। इस दौरान कमिश्नर पीके सिंह ने मंडलीय
राजस्व वसूली के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।
कमिश्नर ने विभागों के अधिकारियों से कहा कि समय से अपेक्षित कार्रवाई करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व अर्जन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होेंने आबकारी, यात्री, वाहन, बिक्री, मनोरंजन, वानिकी एवं वन्य जीव, खनन, स्टाम्प एवं निबंधक, कृषि विपणन, नगर विकास, ऊर्जा एवं सिंचाई से संबंधित करों की वसूली के वार्षिक लक्ष्य और उसके सापेक्ष राजस्व अर्जन की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने मंडलीय अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करें।
कुछ विभागों की अद्यतन प्रगति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पिछली बैठकों मे दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने वसूली संबंधी कार्य प्रणाली के रचनात्मक सुधार लाने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि मंडल में आबकारी विभाग द्वारा 33533 लाख रुपये वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 15071.06 लाख वसूली की गयी। वाहन कर यात्री कर एवं माल कर वसूली के वार्षिक लक्ष्य 8167.58 लाख के सापेक्ष 3872.65 लाख राजस्व अर्जन किया गया। आयुक्त ने वसूली बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास करने को कहा। बैठक में सभी विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।