{"_id":"658099814385a72de90be6d7","slug":"talent-showcased-in-science-exhibition-basti-news-c-207-1-bst1001-8648-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विज्ञान प्रदर्शनी में झलकी प्रतिभा..86 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विज्ञान प्रदर्शनी में झलकी प्रतिभा..86 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल
Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
- जिला विज्ञान क्लब की ओर से जीजीआईसी हुआ आयोजन
- 23 विद्यालयों के मेधावियों ने लिया हिस्सा, मिली शाबासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से गठित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जीजीआईसी में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें 23 विद्यालयों के 86 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न तरह के विज्ञान मॉडलों के जरिये बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने उन्हें शाबासी दी।
मुख्य अतिथि सीडीओ जयदेव सीएस एवं डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर शिवा कॉलोनी के छात्र सुमित भट्ट प्रथम जीजीआईसी की छात्रा राहिला परवीन द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय के शौर्य दुबे को तृतीय स्थान मिला। सीडीओ ने विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः 5000, 3000 और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त चौथे स्थान पर रहे विनय यादव एवं पांचवें स्थान पर नीलाक्षी मौर्य को 1000- 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यार्थियों का का मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। सीडीओ ने कहा कि बच्चों को अपने दृष्टिकोण के अनुसार वैज्ञानिक बनने और उस पर मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। आयोजन की जिम्मेदारी जिला समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने संभाली। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ. संदीप कुमार कन्नाैजिया, डॉ. प्रमोद कुमार रावत, डॉ. हरिओम सिंह पटेल शामिल रहे। इस मौके पर विकास चंद्र श्रीवास्तव, उदयभान वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, संधिला चौधरी, शबनम यादव आदि मौजूद रहे।