फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sweet business takes a hit due to Pran Pratistha

Basti News: प्राण प्रतिष्ठा पर मिठाई के कारोबार को लगा चार चांद

Fri, 19 Jan 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sweet business takes a hit due to Pran Pratistha
कारोबारियों ने तैयार कराए विशेष प्रकार के डिब्बे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारी किया जा रहा है। वही जिले में मिठाई कारोबार में भी चार चॉद लग गया है।कारोबारियों के पास लाखों रुपये के आर्डर मिल रहे हैं।
श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में कार्यक्रम शुरू हो गया है। 22 जनवरी तक शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों में सुंदरकांड, भंडारा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया जाना है। इसे लेकर मिठाई विक्रेताओं पर बेसन-बूंदी के लड्डू, पेड़े सहित अन्य मिठाइयों के आर्डर मिल रहे हैं। मिठाई कारोबारी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद किए है। बताया कि बूंदी के लड्डू की विशेष मांग है। प्रसाद तैयार कराने के लिए बाहर से भी कारीगर बुलाए हैं । ग्रामीण क्षेत्र के कारीगर मिठाई तैयार करने में लगे हैं। प्रसाद के लड्डू या मिठाई में पानी का इस्तेमाल नहीं होता है, जिसकी वजह से वो कई
विज्ञापन

महीनों तक एक ही स्वाद में रहता है। वही प्रसाद देने के लिए विशेष तरह के डिब्बे तैयार कराए हैं। जिस पर प्रभु श्रीराम की आकृति, राम दरबार, राम मंदिर की आकृति छपी होगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई कारोबारियों ने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह है। इसके लिए विशेष तरह के डिब्बे तैयार कराए हैं। जिस पर प्रभु श्रीराम की आकृति, राम दरबार, राम मंदिर की आकृति छपी है।

मिठाई कारोबारी राजन गुप्ता ने बताया कि रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा लोगों के लिए आस्था का विषय है। जिसका शहरवासियों को काफी बेसब्री से इंतजार है। 22 जनवरी को गली-मोहल्ले में बांटने के लिए लड्डू का ऑर्डर कारोबारियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed