{"_id":"645aa7518244a6b4a10838a4","slug":"suspicious-death-of-woman-suspicion-of-poison-basti-news-c-7-1-159069-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत, जहर का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत, जहर का शक
Wed, 10 May 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के करमा पाठक गांव की 26 वर्षीय महिला की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आशंका है कि महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। घटना के लिए मायके पक्ष ने ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करमा पाठक निवासी महेश चंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी खुशबू (26) बाकी परिवार के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर परिवार में क्लेश हुआ। उसके बाद खुशबू ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। यह जानकारी नहीं हो पाई कि उसने किस पदार्थ का सेवन किया। उधर, जानकारी होने पर मायके वाले पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात खुशबू ने दम तोड़ दिया।