फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Surrounded by allegations, Rudhauli BDO was attached to the DDO office.

Basti News: आरोपों से घिरे रुधौली बीडीओ को डीडीओ कार्यालय से किया संबद्ध

Fri, 01 May 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Surrounded by allegations, Rudhauli BDO was attached to the DDO office.
बस्ती। आरोपों से घिरे बीडीओ रुधौली योगेंद्र राम त्रिपाठी को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने वहां से हटाकर जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसी के साथ पूर्व से बीडीओ व ब्लाॅक प्रमुख रुधौली अनूप चौधरी के बीच चल रही तकरार को प्रशासन ने समाप्त करा दिया है।
विज्ञापन

अनुचित भुगतान का दबाव और कमीशन को लेकर आराेप-प्रत्यारोप चल रहे थे। ग्राम प्रधानों में भी दो गुट बन गए थे। पिछले 10 माह से विकास कार्य बाधित थे। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें हटाकर जिला मुख्यालय पर डीडीओ कार्यालय पर संबद्ध कर दिया। इसके साथ सीडीओ ने बीडीओ रुधौली का अतिरिक्त प्रभार सल्टौआ के बीडीओ अनिल कुमार यादव को सौंप दिया। जैसे ही ब्लाक प्रमुख खेमे में सूचना पहुंची लोग खुशी मनाने लगे। सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रांसफर लिस्ट समेत बधाई संदेश प्रसारित होने लगे। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने कहा कि यह भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ जीत है। 10 माह से क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में ग्रहण लगा था। बीडीओ के मनमानी रवैये से ब्लाॅक को चलाया जा रहा था। पूरे विकास क्षेत्र का माहौल बिगाड़ दिया गया था। इसकी जांच जब जिले के उच्चाधिकारियों को मिली तब यह कार्रवाई हुई। वहीं, सदन में भी बीडीओ के खिलाफ आवाज उठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed